Thursday   Aug 7th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन-भारत गोलमेज बैठक पेइचिंग में आयोजित
2015-05-12 16:22:46 cri

चीन-भारत गोलमेज बैठक 12 मई को पेइचिंग में आयोजित हुई। चीन स्थित भारतीय राजदूत अशोक कंठ, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव राम माधव, कोलकता स्थित पूर्व कौंसल जनरल माओ सीवेइ ने इसमें भाग लिया।

बैठक में अशोक कंठ ने कहा कि चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने पिछले साल भारत की यात्रा की, इस यात्रा से दोनों देशों के संबंधों के विकास को अच्छा आधार मिला। इस यात्रा का मैत्रीपूर्ण जवाब देने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन की यात्रा करेंगे। उन्होंने आशा जताई कि दोनों देश हर क्षेत्र में सहयोग और आदान प्रदान मज़बूत करेंगे।

माओ सीवेइ ने कहा कि हालांकि चीन और भारत के बीच ऐतिहासिक विरासत वाली सीमा समस्या है। लेकिन इससे दोनों देशों के संबंधों के विकास पर प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। वर्तमान में चीन और भारत के बीत व्यापारिक सहयोग का विकास सुचारू रूप से हो रहा है, आशा है कि मोदी की यात्रा से दोनों देशों को सहयोग करने का ज्यादा स्पेस मिलेगी।

(दिनेश)

1 2 3 4 5 6 7
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040