Sunday   may 4th   2025  
Web  hindi.cri.cn
कानची में लूह्वो जातीय संग्रहालय
2015-04-27 13:01:24 cri

लुह्वो कांउटी दक्षिण पश्चिमी चीन के सछ्वान प्रांत के कानची तिब्बती स्वायत्त प्रिफेक्चर के उत्तर-मध्य भाग में स्थित है। जो सछ्वान बेसिन से तिब्बत स्वायत्त प्रदेश और छिंगाई प्रांत तक महत्वपूर्ण स्थान पर होने के साथ-साथ प्राचीन घोड़ा चाय मार्ग का अहम कस्बा भी है। लुह्वो आधा कृषि और आधा पशुपालन क्षेत्र वाली कांउटी है।

लुह्वो संग्रहालय का कुल क्षेत्रफल 1950 वर्ग मीटर है। जिसमें पत्थर-कफ़न से जुड़ी संस्कृति प्रदर्शनी हॉल, थांगखा चित्र प्रदर्शनी हॉल, लाल सेना संस्कृति प्रदर्शनी हॉल, भूकंप संबंधित प्रदर्शनी हॉल और धार्मिक संस्कृति प्रदर्शनी हॉल शामिल हैं। इनके अलावा कांउटी इतिहास से जुड़ी सामग्री और पारिस्थितिक संस्कृति के प्रदर्शन के कमरे भी है। इस संग्रहालय में एक हज़ार से अधिक मूल्यवान सांस्कृतिक अवशेष और आठ हज़ार से ज्यादा विभिन्न प्रकार वाली ऐतिहासिक सामग्रियां सुरक्षित हैं।

(श्याओ थांग)

1 2 3 4 5 6 7
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040