Web  hindi.cri.cn
    ली खछ्यांग ने नौवें पूर्व एशिया के शिखर सम्मेलन में भाग लिया
    2015-01-07 13:43:18 cri

    चीनी प्रधान मंत्री ली खछ्यांग ने 13 नवंबर की सुबह म्यांमार के नेयप्यिडाओ में आयोजित नौवें पूर्व एशिया के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेकर पूर्वी एशिया की आर्थिक एकीकरण को मजबूत करने पर छै सुझाव पेश किये।

    भाषण देते समय ली खछ्यांग ने कहा कि विभिन्न पक्षों को गहन रूप से क्षेत्रीय एकीकरण को मजबूत करना चाहिये, मिलकर विकास करना और समान समृद्धि प्राप्त करना चाहिये। छै क्षेत्रों में आपसी सहयोग करने की संभावना है। पहला, पूर्वी एशिया में व्यापार और पूंजी-निवेश की सुगमता को मजबूत करना। दूसरा, पूर्वी एशिया में आदान-प्रदान और संपर्क का विकास करना। तीसरा, पूर्वी एशिया में वित्तीय सहयोग को विस्तृत करना। चौथा, पूर्वी एशिया में गरीबी को दूर करने से जुड़े सहयोग को मजबूत करना। पांचवां, पूर्वी एशिया में समुद्री सहयोग को बढ़ाना। और छैठा, पूर्वी एशिया में मानवीय आदान-प्रदान को घनिष्ठ करना।

    उन्होंने बल देकर कहा कि चीन हमेशा से पूर्वी एशिया में शांति औऱ स्थिरता की शक्ति है। चीन अविचल रूप से शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर चलता रहा है। पूर्वी एशिया की चिरस्थाई समृद्धि के लिये सुदृढ़ व्यवस्था की आवश्यकता है। चीन आसियान देशों के साथ अच्छे पड़ोसी वाले मित्रवत सहयोग संधि की चर्चा कर रहा है। ताकि दोनों पक्षों के बीच पीढ़ी दर पीढ़ी की शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के लिये व्यवस्था का ढांच और कानूनी सुनिश्चितता तैयार हो सके।

    चंद्रिमा

    1 2 3
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040