Friday   Aug 1th   2025  
Web  hindi.cri.cn
पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा बचत व पर्यावरण संरक्षण प्रदर्शनी संपन्न
2014-06-12 17:56:03 cri

8वीं पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा बचत व पर्यावरण संरक्षण प्रदर्शनी 11 जून को संपन्न हुई। प्रदर्शनी में 27 अरब 28 करोड़ से अधिक की 24 परियोजनाओं पर हस्ताक्षर किए गए।

बताया जाता है कि ये परियोजनाएं निर्माण, यातायात और पर्यावरण संरक्षण आदि क्षेत्र से संबंधित हैं और वित्तीय साख, ऊर्जा प्रबंधन अनुबंध, उत्पाद प्रचार और तकनीकी सेवा के बारे में हैं।

पेइचिंग सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में ऊर्जा बचत प्रणाली विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक की जा रही है और पेइचिंग में ऊर्जा बचत सेवा कंपनियों की शक्ति भी बढ़ रही है।

(दिनेश)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040