Web  hindi.cri.cn
    नानमूथे तिब्बती ओपरा और क्वाच्वांग नृत्य का आनंद
    2014-04-27 19:32:15 cri

     चेछाई कला मंडली के प्रधान च्वोमा च्या

    लुछ्यु कांउटी की सरकार ने योजना बनाई कि इस वर्ष लांगमू मठ कस्बे में एक अभिनय हॉल की स्थापना करेगी। लांगमू मठ कस्बे में तिब्बती बौद्ध धर्म के गेलुग संप्रदाय का मशहूर मंदिर यानी लांगमू मठ स्थित है, जो देश भर में एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है। इस अभिनय हॉल में चेछाई कला मंडली की भागीदारी होगी। लक्ष्य है कि सांस्कृतिक अभिनय के माध्यम से स्थानीय पर्यटन विकास को आगे बढ़ाया जाएगा। यहां आने वाले देशी विदेशी पर्यटक नानमूथे तिब्बती ओपरा का आनंद लेते समय तिब्बती संस्कृति समझ सकते हैं। इसके साथ-साथ वे स्थानीय तिब्बती रीति रिवाज़ और सुन्दर प्राकृतिक दृश्यों का भी आनंद उठा सकते हैं। चेछाई कला मंडली के प्रधान च्वोमा च्या ने कहा:"तिब्बती ओपरा में धर्म और जातीय संस्कृति वाले विषय शामिल हैं। इसे देखते हुए लोग लुछ्यु कांउटी के बारे में जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। यहां आने के बाद उसने हमारे तिब्बती ओपरा के माध्यम से कुछ सांस्कृतिक ज्ञान प्राप्त किया है। फिर दूसरे दिन वह विभिन्न पर्यटन क्षेत्र जाकर तिब्बती रीति रिवाज़ और प्राकृतिक दृश्यों का मज़ा भी ले सकते हैं।"


    1 2
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040