Web  hindi.cri.cn
    चरवाहों के गांव--परंपरा और आधुनिकता का मेल
    2014-03-28 19:25:27 cri

    माछ्यू काउंटी उत्तर-पश्चिम चीन के कानसू प्रांत के काननान तिब्बती स्वायत प्रिफेक्चर में स्थित है, जो कानसू, छिंगहाई और स्छ्वान प्रांत को जोड़ता है। पहले स्थानीय लोग चरागाह पर सरपट और चरवाहे का जीवन बिताते थे। उनके स्थाई मकान नहीं थे। चाहे ठंडी हवा चले या भारी बारिश, वे सिर्फ तम्बुओं में रहते थे। गाय और भेड़ उनकी सभी संपत्ति होती थी। समाज के विकास के चलते अब स्थानीय लोग स्थाई मकान में अच्छे जीवन का आन्नद उठाते हैं। हम एक साथ माछ्यू काउंटी जाकर स्थानीय लोगों के जीवन का महसूस करेंगे।

    "हम 2008 में यहां आए। हमारी दो बेटियां और एक बेटा है। हमारे चार पोते भी हैं।"यह चरवाह नोर्रिग त्सेरिंग की आवाज़ है। वर्ष 2008 में नोर्रिग त्सेरिंग अपनी पत्नी और चार पोतों के साथ माछ्यू काउंटी के रिन्चन गांव में रहने आए। गांव का निर्माण 2006 में पूरा हुआ, जो नागरिकों के लिए नई प्रायोगिक आवास परियोजना है। गांव में कुल 144 मकान हैं। हर मकान का क्षेत्रफल करीब 80 वर्ग-मीटर है। इस तरह का मकान बनाने में 70 हजार चीनी युआन खर्च होते हैं। चरवाहे और सरकार ने क्रमशः 20 हजार और 50 हजार युआन दिए।

    माछ्यू काउंटी के जिम्मेदार व्यक्ति ली चंगआन ने संबंधित स्थिति से अवगत कराते हुए कहाः "अब काउंटी में कुल 11 चरवाह गांव हैं। सरकार ने 2007 से इनका निर्माण शुरू किया। अब तक 4900 मकानों का निर्माण पूरा हो चुका हैं और 20 हजार से अधिक चरवाहे इन मकानों में रहने लगे हैं।"

    1 2 3
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040