Thursday   Aug 21th   2025  
Web  hindi.cri.cn
ल्हासा में शोटन महोत्सव आधिकारिक रूप से शुरू हुआ
2017-08-22 11:10:31 cri

चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के ल्हासा शहर के डेप्रंग मठ में कम्बा बुद्ध का विशाल थांगका पहली बार प्रदर्शित हुआ। ल्हासा में शोटन महोत्सव आधिकारिक रूप से शुरू हुआ।

डेप्रंग मठ तिब्बती बौद्ध धर्म के गेलुक्पा का सबसे महत्वपूर्ण मठ है। शोटन महोत्सव तिब्बती लोगों का सबसे बड़े परंपरागत त्योहारों में से एक है, जबकि बुद्ध चित्र प्रदर्शनी समारोह वार्षिक शोटन महोत्सव की शुरूआत है। शोटन महोत्सव का इतिहास करीब 1 हजार वर्ष पुराना है। पहले डेप्रंग मठ ने शाक्यमुनि के थांगका का प्रदर्शन किया। यह पहला बार है कि डेप्रंग मठ में कम्बा बुद्ध का थांगका प्रदर्शित हुआ। तिब्बती बौद्ध धर्म के अनुसार कम्बा बुद्ध भविष्य बुद्ध हैं। वर्ष 2016 डेप्रंग मठ की स्थापना की 600वीं वर्षगांठ है।

(हैया)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040