Saturday   may 31th   2025  
Web  hindi.cri.cn
तिब्बत में चीनी उप प्रधानमंत्री का निरीक्षण दौरा
2017-08-22 10:56:24 cri
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो की सदस्य, चीनी उप प्रधानमंत्री ल्यू यान तुंग ने हाल ही में तिब्बत में निरीक्षण दौरा किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के छठे तिब्बत कार्य सम्मेलन की भावना के अनुसार विज्ञान और शिक्षा, संस्कृति और स्वास्थ्य के सुधार और विकास में बढ़ावा दिया जाना चाहिए, बुनियादी सार्वजनिक सेवा के स्तर को उन्नत करके तिब्बत की समृद्धि, विकास, शांति और लोगों के सुखमय जीवन को सशक्त समर्थन किया जाना चाहिए।

ल्यू यान तुंग ने चीनी विज्ञान अकादमी के राष्ट्रीय वेधशाला के आली अड्डे, तिब्बत स्वायत प्रदेश के पीपुल्स हॉस्पिटल और ल्हासा के दूसरे व्यावसायिक स्कूल की यात्रा की। इसके साथ उन्होंने सांस्कृतिक विरासत संरक्षण, राष्ट्रीय और धार्मिक कार्य का निरीक्षण भी किया।

(वनिता)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040