भारत के असम प्रदेश के आपदा प्रबंध विभाग के अधिकारी ने 19 अगस्त को कहा कि वहां बाढ़ की स्थिति बहुत गंभीर है। बीते 24 घंटों में बाढ़ से 34 लोगों की मौत हो चुकी है। जिससे असम में इस वर्ष बाढ़ से मरने वालों की संख्या 153 तक पहुंच गयी।
आपदा प्रबंध विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस बार असम में बाढ़ग्रस्त लोगों की संख्या 1 करोड़ से अधिक हो गयी। गत पांच दिनों में 4.6 लाख लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में भेजा गया। सरकार ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में 1289 राहत केंद्रों की स्थापना की है। वहां लगभग 4 लाख लोग रह रहे हैं।
स्थानीय जल संरक्षण विभाग के अनुसार असम से गुजरने वाली ब्रह्मपुत्र और अन्य नदियों की दस शाखाओं का जल स्तर 15 क्षेत्रों में चेतावनी स्तर से ऊंचा है।
बाढ़ में कुछ रेल मार्ग व पुल के नष्ट होने से असम से अन्य जगहों तक जाने की रेलगाड़ी 12 अगस्त से 7 दिनों तक रुक गयी। इस प्रभाव से स्थानीय भोजन व वस्तुओं के दाम तेजी से बढ़ गये। जिससे आम जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है।
भारत सरकार ने 20 अरब रुपये देकर असम व उत्तर-पूर्वी भारत के अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य व पुनर्निर्माण में मदद देने की घोषणा की।
चंद्रिमा
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|