Saturday   Jul 19th   2025  
Web  hindi.cri.cn
2022 तक नया भारत बनाने के लिए मोदी वचनवद्ध
2017-08-16 13:57:17 cri

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2022 तक नया भारत बनाया जाएगा। जो जातिवाद, आतंकवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त होगा।

मोदी ने कहा कि नए भारत के लिए चलता है का दृष्टिकोण छोड़ना होगा और बदल सकता है का नजरिया अपनाना होगा। उन्होंने यह बात स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि हजार साल अगले 18 साल में बदल जाएंगे। उन्होंने इसके लिए देश के युवाओं से आगे आने का आह्वान किया और भारत के विकास में शामिल होने के लिए कहा। उन्होंने देशवासियों से 2022 तक देश को नए भारत में प्रवेश कराने का आह्वान किया।

नए भारत में गरीब के पास पक्का मकान होगा, किसान की आमदनी दोगुनी होगी, युवाओं और महिलाओं के विकास के लिए पर्याप्त अवसर होंगे। उन्होंने कहा कि यह भारत जातिवाद, आतंकवाद, भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद से मुक्त होगा और साथ ही स्वच्छ भी होगा।

मोदी ने कश्मीर के युवाओं से आतंकवाद का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने को कहा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार कश्मीर को स्वर्ग का दर्जा दिलाने के लिए वचनवद्ध है।

जय प्रकाश

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040