Tuesday   Jul 15th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन में जापान के बिना शर्त आत्मसमर्पण की 72वीं जयंती मनायी गई
2017-08-15 18:43:14 cri
15 अगस्त को जापान के बिना शर्त आत्मसमर्पण की 72वीं जयंती है। उसी दिन चीन में इसकी स्मृति के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

72 साल पहले आज, जापानी सम्राट हिरोहिटो (Emperor Hirohito) ने रेडियो के माध्यम से"युद्ध विराम राजाज्ञा"जारी कर दुनिया के सामने बिना शर्त आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले"यूएसएस मिस्सुरी"(USS Missouri) जहाज़ पर आज तक आत्मसमर्पण रस्म की मूल उपस्थिति सुरक्षित है।

15 अगस्त को दोपहर बाद 2 बजे तक कुल 5162 व्यक्तियों ने पेइचिंग स्थित चीनी जन जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध स्मृति भवन में चित्र प्रदर्शनी देखी, जो पिछले हफ्ते की समान अवधि से 1500 से अधिक रही।

15 अगस्त को उत्तर पूर्व चीन स्थित ल्याओनिंग प्रांत के फ़ूशिन शहर में जापानी आक्रमण के विरोध में 14 सालों का इतिहास से जुड़े प्रदर्शनी शुरु हुई, 200 से अधिक मूल्यवान ऐतिहासिक चित्र प्रदर्शित की गई, जिनसे 14 सालों में उत्तर पूर्व चीन में जापानी आक्रमण के विरुद्ध वाले इतिहास का वर्णन किया गया।

शांगहाई के सोंगहू जापानी आक्रमण विरोधी स्मृति भवन में बहुत ज्यादा लोग आए। उन्होंने सफेद गुलदाउदी से बने फूल मालाओं को जन शहीद के सम्मान में उनकी मूर्तियों पर रखा।

(श्याओ थांग)

 

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040