सियरा लियोन की राजधानी में बाढ़ व भूस्खलन में 300 की मौत
2017-08-15 16:00:54 cri
सियरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन और उसके आसपास के क्षेत्र में 14 अगस्त की तड़के भारी बारिश में बाढ़ व भूस्खलन हुआ। अब तक मृतकों की संख्या 300 के पार पहुंच गई।
गौरतलब है कि आपदा के दौरान ज्यादातर निवासी अपने घर में सो रहे थे, इसलिए उनकी जान बच नहीं सकी। अनुमान है कि बाढ़ खत्म हो जाने के बाद और ज्यादा शव बरामद होंगे। रेड क्रॉस एजेंसियों के मुताबिक अब 3000 लोग बेघर हुए हैं और आंकड़े के बढ़ने की संभावना भी है।
(नीलम)
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|