Web  hindi.cri.cn
    मॉस्को में आतंकी हमले की कोशिश को किया नाकाम
    2017-08-15 15:09:18 cri

    रूस की संघीय सुरक्षा सेवा के मुताबिक 14 अगस्त को रूस के कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने मॉस्को में आतंकी हमले की कोशिश को नाकाम किया। इस सिलसिले में मॉस्को के उपनगर में 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया।

    सूचना के अनुसार, एक आतंकी संगठन ने आत्मघाती हमले और बम विस्फोट आदि तरीकों से मॉस्को की परिवहन सुविधाओं और शॉपिंग सेंटर आदि क्षेत्रों को निशाना बनाने की साजिश रची थी। गिरफ्तार किए गए चार आतंकियों में एक रूसी और तीन मध्य एशियाई देश के हैं।

    बताया जाता है कि, इसके पीछे आतंकी संगठन आईएस का हाथ है। इसके साथ ही रूसी कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने विस्फोटक बनाने की एक फैक्ट्री पर भी कार्रवाई की।

    (मीरा)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040