चीन के पास विश्व में सबसे समुन्नत रेल मार्ग उद्योग है। साथ ही चीन के पास अफ्रीकी देशों में रेल मार्ग के निर्माण का अनुभव भी है। चीन मिस्र के रेल मार्ग में सुधार करने में मदद दे सकता है। यह बात 13 अगस्त को मिस्र के यातायात संघ के अध्यक्ष मोहम्मद शहता ने कही।
उन्होंने कहा कि चीन मिस्र में रेल मार्ग का सुधार करने का आदर्श साझेदार है। अन्य यूरोपीय देशों की तुलना में चीन द्वारा प्रदत्त उत्पाद समान तकनीक स्तर में अपेक्षाकृत सस्ते हैं। साथ ही मिस्र चीन के बैंकों से ऋण ले भी सकता है। चीन अफ्रीकी देशों का सहयोग साझेदार है। चीन व मिस्र के बीच रेल मार्ग के सहयोग में भारी गुंजाइश है।
गौरतलब है कि 11 अगस्त के तीसरे पहर दो रेल गाड़ियों के बीच उत्तरी मिस्र के एलिक्जांड्रिया प्रांत में टक्कर हुई जिसमें 49 लोगों की मौत हुई और अन्य 130 लोग घायल हुए हैं। इस दुर्घटना के बाद मिस्र के राष्ट्रपति ने जांच कमेटी के गठन का आदेश दिया। साथ ही ऐसी दुर्घटना से बचने के लिए यातायात विभाग से रेल मार्ग में सुधार करने को कहा।
(श्याओयांग)
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|