श्रीलंका में तीन भारतीय गिरफ्तार
2017-08-14 11:10:31 cri
अवैध तरीके से मारूदामुनाई में रह रहे तीन भारतीय नागरिकों को श्रीलंका की नौ सेना, पुलिस और स्पेशल टॉस्क फोर्स ने गिरफ्तार किया है। नौ सेना की मीडिया यूनिट ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उनको स्थानीय पुलिस के हवाले किया गया है। भारतीय नागरिकों को उस समय हिरासत में लिया गया जब वे धान की कटाई कर रहे थे।
जय प्रकाश
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|