Web  hindi.cri.cn
    अमेरिका के वर्जीनिया राज्य में हिंसा, 1 की मौत और 34 घायल
    2017-08-13 15:01:48 cri

    12 अगस्त को अमेरिका के वर्जीनिया राज्य के शर्लोसेविल शहर में एक विशाल रैली में हिंसा हुई, जिसमें 1 की मौत और अन्य 34 घायल हुए।

    गौरतलब है कि शर्लोसेविल शहर की सरकार ने जनरल रॉबर्ट ली की मूर्ति को हटाने का फैसला किया। इस फैसले से नाराज़ राष्ट्रवादियों ने 11 अगस्त की रात से शर्लोसेविल शहर में एक विशाल जुलूस निकाला। उनका कहना है कि श्वेत लोग अमेरिका में अपनी प्रमुख स्थिति खो रहे हैं। उन्होंने श्वेतों से साथ-साथ रहकर अल्पसंख्यक जातियों का विरोध करने की अपील की।

    12 अगस्त को प्रदर्शनकारियों ने भी जुलूस निकाला। इसके बाद दोनों गुटों के बीच शर्लोसेविल शहर की सड़कों पर हिंसक झड़प हुई। सूत्रों के मुताबिक झड़प में 15 लोग घायल हुए।

    विवाद बढ़ता देख वर्जीनिया के गवर्नर टेरी मेकऑलिफ ने 11 बजे राज्य में आपातकाल घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए मिर्चों का छिड़काव किया जबकि कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया।

    लेकिन उसी दोपहर बाद एक कार रैली की भीड़ में जा घुसी, जिसमें 1 की मौत और अन्य 19 घायल हुए।

    (नीलम)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040