Monday   Aug 11th   2025  
Web  hindi.cri.cn
ट्रम्प ने पुतिन को रूस में अमेरिकी राजनयिकों की संख्या कम करने पर धन्यवाद दिया
2017-08-11 14:54:49 cri
हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया कि रूस में अमेरिकी राजनयिक संस्थाओं के कर्मचारियों की संख्या 755 कम होनी चाहिए। अमेरिकी सरकार ने इस बात पर पुतिन का धन्यवाद दिया, क्योंकि अमेरिकी सरकार श्रम लागत कम करने के लिये बड़ा प्रयास कर रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 10 अगस्त को सार्वजनिक रूप से यह बात कही।

अमेरिकी सीनेट व प्रतिनिधि मंडल ने जुलाई में रूस पर प्रतिबंध बिल पारित किया था। जवाब देने के लिये रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 30 जुलाई को कहा कि रूस में अमेरिकी राजनयिक संस्थाओं के कर्मचारियों की संख्या 755 कम होनी चाहिए, ताकि एक दूसरे के यहां की राजनयिक संस्थाओं में कर्मचारियों की संख्या बराबर हो सके।

ट्रम्प ने 2 अगस्त को इस बिल पर हस्ताक्षर किया, लेकिन उन्होंने कहा कि इस बिल में गंभीर खामियां हैं, विशेषकर इस बिल के अनुसार रूस से कूटनीति क्षेत्र में अमेरिकी प्रशासन विभाग के अधिकारों को नुकसान पहुंचता है।

ट्रम्प ने 10 अगस्त को संवाददाताओं को कहा कि वे पुतिन का धन्यवाद करते हैं। क्योंकि पुतिन ने रूस में अमेरिकी राजनयिक संस्थाओं के कर्मचारियों की संख्या कम की। इससे अमेरिकी सरकार इन राजनयिकों की बड़ी श्रम लागत से बच सकेगी।

अमेरिकी वेबसाइट पोलीटीको के अनुसार एक अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी विदेश विभाग को ट्रम्प के इन शब्दों पर काफी हैरानी है। ये शब्द काफी अनुभवहीन लगते हैं। उन्होंने अमेरिकी राजनयिक विभागों के स्थानीय कर्मचारियों को एक गलत संदेश भेजा।

(हैया)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040