Tuesday   Jul 15th   2025  
Web  hindi.cri.cn
अमेरिकी विध्वंसक पोत के चीनी समुद्र में घूसने का विरोध : चीनी विदेश मंत्रालय
2017-08-11 14:38:36 cri

चीनी विदेश मंत्रालय ने 10 अगस्त को कहा कि अमेरिकी नौसेना का विध्वंसक पोत यूएसएस जॉन एस मैक्केन उसी दिन चीन सरकार की अनुमति के बिना दक्षिणी चीन सागर में चीन के नानशा द्वीप समूह के नजदीकी क्षेत्र में घूस गया। चीन इसका कड़ा विरोध करता है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता केंग श्वांग ने कहा कि चीन को नानशा द्वीप समूह और इसके आसपास के समुद्र पर निर्विवाद संप्रभुता प्राप्त है। अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई चीनी कानून और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है और इससे चीन की संप्रभुता व सुरक्षा को भी नुकसान पहुँचाया गया है।

केंग श्वांग ने कहा कि चीन और आसियान देशों के प्रयासों से आज दक्षिण चीन सागर की स्थिति में तनाव कम हो रहा है। लेकिन कुछ अप्रासंगिक पक्ष नेविगेशन की स्वतंत्रता के बहाने से स्थिति को ख़राब करने की कोशिश कर रहे हैं। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता और समुद्री अधिकार की रक्षा करने को बनाए रखेगा। अमेरिका की इसी तरह की कार्रवाइयों से चीन अपनी रक्षा क्षमता को और बढ़ावा देने के लिए मजबूर है।

(नीलम)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040