Monday   Jul 14th   2025  
Web  hindi.cri.cn
भारत : मुंबई में मराठा समाज ने निकाला विशाल मोर्चा
2017-08-10 15:47:21 cri
भारत की आर्थिक राजधानी कहलाए जाने वाले मुंबई शहर में बुधवार को मराठा क्रांति मोर्चा के तहत मराठा समाज ने एक विशाल मोर्चा निकाला। इन लोगों की राज्य में मराठाओं की सरकारी नौकरी, व शिक्षा में आरक्षण की मांग, अनुसूचित जाति व जनजाति में सुधार करने सहित कई और मांगें हैं।

प्रदर्शनकारियों ने भगवा रंग की कैप पहने हुए और अपने हाथों में इसी रंग के झंडों को लेकर दक्षिण मुंबई की सड़कों पर बायकुला से आजाद मैदान तक मोर्चा निकाला। स्थानीय प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात की, और स्कुलों को बंद करने का फैसला किया।

भारतीय मीडिया एनडीटीवी के अनुसार मांगों के समर्थन में लगभग 9 लाख लोग सड़कों पर उतरे और मुंबई के एक बड़े पार्क आजाद मैदान में एकत्र हुए।

स्थानीय प्रशासन ने कहा कि उन्होंने इतनी भारी संख्या में लोगों के एकत्र होने की उम्मीद नहीं की थी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार प्रमुख जाति के लिए सकारात्मक नीतियों का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि हम मराठा प्रतिनिधियों के साथ नियमित बातचीत के लिए एक कैबिनेट उप-समिति का गठन करने जा रहे हैं।

मराठा क्रांति मोर्चा के आयोजकों का कहना है कि हम इसे 57 जगहों पर कर रहे हैं। पहले मराठा क्रांति मोर्चा का आयोजन पिछले साल 9 अगस्त को हुआ था।

(अखिल पाराशर)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040