Web  hindi.cri.cn
    चीनी नौसेना का शांति आर्क अस्पताल जहाज श्रीलंका से रवाना हुआ
    2017-08-10 14:57:23 cri

    चीनी नौसेना का शांति आर्क अस्पताल जहाज 9 अगस्त को श्रीलंका के कोलंबो बंदरगाह से अदन की खाड़ी के लिए रवाना हुआ।

    सामंजस्य मिशन-2017 का कार्यांवयन कर रहा शांति आर्क अस्पताल जहाज 6 अगस्त को श्रीलंका पहुँचा, जहां चीन और श्रीलंका की नौसेनाओं ने अंतरराष्ट्रीय मानवीय चिकित्सा बचाव संयुक्त अभ्यास किया। शांति आर्क अस्पताल जहाज के ओपन डे में श्रीलंका के सरकारी अधिकारियों, सैनिकों, स्थानीय नागरिकों और श्रीलंका में रहने वाले चीनियों सहित कुल 1160 लोगों ने जहाज का दर्शन किया। इसके साथ 87 लोगों की शारीरिक परीक्षा की गई और 506 लोगों का इलाज भी किया गया।

    इसके दौरान मिशन के कमांडर मेजर जनरल क्वैन ब्वो लिंन ने श्रीलंका की नौसेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रविंद्रा विजयगुनारत्ने से मुलाकात की। विजयगुनारत्ने ने कहा कि चीन सदैव श्रीलंका का अच्छा दोस्त रहा है। शांति आर्क अस्पताल जहाज के आने के बाद न सिर्फ श्रीलंका के सैनिकों व नागरिकों का निःशुल्क इलाज किया गया है, बल्कि चीन और श्रीलंका के मेडिकल स्टाफ के बीच भी आदान-प्रदान किया गया है। यह जहाज श्रीलंका में 4 दिनों तक रहा।

    (नीलम)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040