Web  hindi.cri.cn
    वित्तीय संकट के खिलाफ़ उपयुक्त उपायों से अर्थव्यवस्था में वृद्धि जारी : यूरोपीय संघ
    2017-08-10 14:53:14 cri

    यूरोपीय आयोग ने 9 अगस्त को घोषणा की कि वैश्विक वित्तीय संकट होने के बाद इन 10 वर्षों में यूरोपीय संघ के उपयुक्त उपायों के जरिए प्रभावी ढंग से वित्तीय संकट के विस्तार को नियंत्रित किया गया है। हाल के पाँच वर्षों में अर्थव्यवस्था में भी वृद्धि जारी है।

    यूरोपीय आयोग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एक दशक पहले वैश्विक वित्तीय संकट की शुरुआत यूरोप से नहीं थी। लेकिन इसके महा प्रभाव से यूरोपीय संघ में हाल के 60 वर्षों के इतिहास में सबसे बड़ी आर्थिक गिरावट हुई। इसके बाद यूरोपीय संघ और उसके सदस्य देशों ने उपयुक्त कदम उठाकर वित्तीय संकट के प्रसार को नियंत्रित किया।

    यूरोपीय आयोग ने कहा कि इन उपायों से उपलब्धियाँ प्राप्त हैं। पिछले पाँच वर्षों में यूरोपीय संघ की अर्थव्यवस्था में वृद्धि जारी रही और बेरोज़गार दर 2008 के बाद निम्नतम बिंदु तक पहुँच गई। इसके अलावा बैंकिंग की क्षमता मजबूत हो रही है और विदेशी निवेश भी बढ़ रहा है।

    यूरोपीय आयोग का मानना है कि इन उपलब्धियों के बावजूद वित्तीय संकट का प्रभाव अब भी रहा है। यूरोपीय संघ पूरी कोशिश करके रोज़गार व आर्थिक विकास को बढ़ावा देंगे।

    (नीलम)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040