Web  hindi.cri.cn
    राहुल पर हमले मामले में भाजयुमो नेता गिरफ्तार
    2017-08-07 11:02:02 cri

    कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर गुजरात में हुए हमले के मामले में पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) नेता को गिरफ्तार किया है।

    पिछले शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष गुजरात के बनासकांठ में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाए और उनकी कार पर पथराव भी किया था। इसमें उनकी कार का शीशा टूट गया था। बनासकांठ जिले के एसएसपी नीरज बादगुजर ने बताया कि राहुल गांधी की कार पर पत्थर फेंकने के आरोप में जयेश दर्जी उर्फ अनिल राठोड़ को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस नेता पृथ्वीराज काठवाडिया ने बताया कि राहुल गांधी पर हमला करने वाला आरोपी भाजपा युवा मोर्चा का नेता है।

    जय प्रकाश

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040