Sunday   Jul 13th   2025  
Web  hindi.cri.cn
उप राष्ट्रपति चुने गए वैंकेया नायडू
2017-08-06 15:09:07 cri

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता वैंकेया नायडू भारत के 13वें उप राष्ट्रपति होंगे। शनिवार को उन्हें उप राष्ट्रपति निर्वाचित किया गया। नायडू ने विपक्ष के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी(महात्मा गांधी के पोते) को 272 मतों के भारी अंतर से हराया।

सत्तारूढ़ सरकार में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री रहे नायडू को 516 मत हासिल हुए, जबकि गोपाल कृष्ण गांधी सिर्फ 244 वोट ही पा सके।

उपराष्ट्रपति चुने जाने पर नायडू ने ट्वीट किया कि वह संविधान की गरिमा को बरकरार रखते हुए पूर्ववर्तियों द्वारा स्थापित उच्च आदर्शों को आगे बढ़ाएंगे।

जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उप राष्ट्रपति बनने पर नायडू को बधाई दी।

अनिल पांडेय

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040