Saturday   Jul 12th   2025  
Web  hindi.cri.cn
भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश में आर्थिक व सामाजिक विकास में उल्लेखनीय प्रगति
2017-08-05 16:53:12 cri
चीन के भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ पर स्थानीय सरकार के न्यूज़ कार्यालय ने 4 अगस्त को न्यूज़ ब्रीफिंग आयोजित करके व्यापक रूप से 70 वर्षों में भीतरी मंगोलिया के आर्थिक विकास, राष्ट्रीय एकता, संस्कृति की समृद्धि, सीमा की सुरक्षा और विभिन्न जातियों की जनता के सुखमय जीवन को दिखाया है।

भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश के स्थानीय सरकार कार्यालय के अध्यक्ष, सरकारी प्रवक्ता काओ रेनशी ने न्यूज़ ब्रीफिंग में कहा कि भीतरी मोगोलिया स्वायत्त प्रदेश की स्थापना 1 मई, 1947 को हुई, जो चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में स्थापित पहला अल्पसंख्यक जाति का स्वायत्त प्रदेश है। 70 वर्षों में चीन सरकार व राज्य परिषद के सही नेतृत्व में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की जातियां नीति के समर्थन के तले भीतरी मंगोलिया की विभिन्न जातियों की जनता लगातार विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ा रही हैं।

भीतरी मंगोलिया के आर्थिक निर्माण में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुईं। 70 वर्षों में भीतरी मंगोलिया की आर्थिक व्यापक शक्ति स्पष्ट रूप से मजबूत हुई है। बुनियादी सुविधाओं में बड़ा सुधार हुआ है। साथ ही वह एक पट्टी एक मार्ग के निर्माण में शामिल करके खुलेपन पर जोर देता है।

चंद्रिमा

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040