इस वर्ष की पहली छमाही में चीन की सेवा व्यापार में दो अंकों की वृद्धि हुई
2017-08-05 16:48:39 cri
चीनी वाणिज्य मंत्रालय से मिली खबर के अनुसार वर्ष 2017 की पहली छमाही में चीनी सेवा व्यापार की कुल रकम 22 खरब 87 अरब 14 करोड़ य्वान तक पहुंच गयी, जो गत वर्ष के समान अवधि से 12.9 प्रतिशत अधिक रही। उनमें केवल जून में सेवा व्यापार की वृद्धि 29.7 प्रतिशत तक पहुंची।
चीनी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष की पहली छमाही में चीन की सेवा निर्यात 6 खरब 95 अरब 9 करोड़ य्वान है, जो गत वर्ष से 5.6 प्रतिशत अधिक रही। सेवा आयात 15 खरब 92 अरब 5 करोड़ य्वान है, जो 16.5 प्रतिशत अधिक रही। व्यापार घाटा 8 खरब 96 अरब 96 करोड़ य्वान है, जो 26.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
सेवा व्यापार में घाटा बढ़ने की चर्चा में वाणिज्य मंत्रालय के सेवा व्यापार विभाग के प्रधान श्येन क्वोई ने कहा कि व्यापार घाटा मुख्य तौर पर पर्यटन, परिवहन व बौद्धिक संपदा अधिकार तीन क्षेत्रों पर केंद्रित हुआ है। उनमें पर्यटन का घाटा सबसे बड़ा है, जो 85.5 प्रतिशत तक पहुंच गया।
चंद्रिमा
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|