चीन-जापान शांतिपूर्ण व मैत्रीपूर्ण गतिविधि आयोजित
2017-08-05 16:30:31 cri
चीन के चच्यांग प्रांत के हांगचो शहर और जापान के गिफू केन के गिफू शहर के बीच चीन-जापान शांतिपूर्ण व मैत्रीपूर्ण शिलालेख की अदला-बदली की 55वीं वर्षगांठ पर 4 अगस्त को जापान के गिफू शहर में संबंधित गतिविधियां आयोजित की गयीं।
जापान स्थित चीनी राजदूत छन योंग ह्वा, नागोया स्थित चीनी जनरल कौंसलर डेन वेई, गिफू शहर के मेयर युकिको होसोए, गिफू शहर की संसद के प्रतिनिधि और चीन-जापान मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान मंडलों के प्रतिनिधि समेत लगभग 150 लोगों ने इस गतिविधि में भाग लिया।
छन योंग ह्वा ने भाषण देते समय कहा कि पिछली शताब्दी के 30वें दशक में जापानी सैन्यवाद द्वारा किये गये आक्रमण युद्ध ने चीनी जनता को गहरी चोट पहुंचाई। युद्ध के बाद दोनों देशों की जनता ने चीन-जापान संबंधों के पुनर्निर्माण व विकास के लिये शिलालेख की अदला-बदली के तरीके से आक्रमण युद्ध के खिलाफ़ और चीन-जापान के बीच पीढ़ी दर पीढ़ी मित्रता के पुनर्निमाण करने की समान इच्छा प्रकट किया।
चंद्रिमा
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|