Thursday   Aug 14th   2025  
Web  hindi.cri.cn
रूस पर अमेरिका का ताज़ा प्रतिबंध बेकार :दिमित्री मेदवेदेव
2017-08-03 14:39:20 cri

रूस पर अमेरिका का ताज़ा प्रतिबंध बेकार है। नवीनतम प्रतिबंध से दोनों देशों की सरकारों के बीच संबंधों में सुधार होने की उम्मीद टूट चुकी है। साथ ही अमेरिका ने रूस के प्रति व्यापक व्यापार युद्ध शुरू किया है। रूसी प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने 2 अगस्त को यह बात कही।

उसी दिन प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने फेसबुक के जरिये कहा कि प्रतिबंध में सभी बातें शामिल हैं। अगर कोई चमत्कार नहीं हुआ तो ये प्रतिबंध दशकों तक जारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि नवीनतम प्रतिबंध से कुछ परिणाम पैदा होंगे। पहला, रूस व अमेरिका दोनों देशों की सरकारों के बीच संबंधों में सुधार संबंधी आशा टूट चुकी है। दूसरा, अमेरिका ने रूस के प्रति व्यापक व्यापार युद्ध शुरू किया है। तीसरा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अप्रतिष्ठित तरीके से अमेरिकी कांग्रेस के सामने प्रशासनिक आधार त्यागा।

उन्होंने आगे कहा कि यह प्रतिबंध व्यर्थ है। रूस इस स्थिति से निपट सकता है।

(हैया)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040