Tuesday   Jul 15th   2025  
Web  hindi.cri.cn
रूस ने मॉस्को में अमेरिकी राजनयिक संपत्ति को किया सीज़
2017-08-01 18:01:28 cri

रूस स्थित अमेरिकी दूतावास ने 31 जुलाई को कहा कि रूस ने 30 जुलाई को पश्चिमी मॉस्को के अमेरिकी सेरेब्रीनी बोर छुट्टी हाउस को बंद कर दिया। जो निर्धारित समय से दो दिन पहले ही बंद हो गया है।

रूस स्थित अमेरिकी दूतावास के प्रेस विभाग के निदेशक ने कहा कि पश्चिमी मॉस्को के अमेरिकी सेरेब्रीनी बोर छुट्टी हाउस 30 जुलाई से प्रवेश की अनुमति खत्म हो हो गई है। अमेरिका ने रूस इस बारे में बताने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले रूस ने अमेरिका को रूस में स्थित अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों की संख्या कम करने का अनुरोध किया, यह अमेरिका रूस में कांसुली कार्य दक्षता के लिए ठीक नहीं है।

रूसी राष्ट्रपति के प्रेस सचिव ने कहा कि मानवीय विचार में रूस ने अमेरिका को अपने दूतावास में कर्मचारियों को कम करने के लिए काफी समय दिया है। रूस अमेरिका के साथ आम हितों क्षेत्रों में सहयोग जारी रखेगा, लेकिन वर्तमान में रूस और अमेरिका के बीच संबंध इस विचार से दूर हैं। दोनों के बीच संबंध सुधारने के लिए अमेरिका को अनिवार्य प्रतिबंधों का प्रयास खत्म करना चाहिए।

(मीरा)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040