Web  hindi.cri.cn
    पूर्वी भारत में 11 लोग आकाशीय बिजली गिरने से मरे
    2017-08-01 09:58:10 cri

    पूर्वी भारत में 30 जुलाई को आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोग मारे गये और अन्य 8 घायल हुए।

    ओडिसा प्रदेश के विपत्ति प्रबंधन विभाग के अधिकारी के अनुसार अधिकांश शिकार धान में काम करने वाले या पेड़ के नीचे वर्षा से बचने वाले किसान थे।

    इस समय भारत में मानसून चल रहा है। इस मौसम में वहां पर अक्सर भारी वर्षा होती रहती है। बिजली गिरने का हादसा लतातार इस मौसम में होता रहता है। पिछले हफ्ते आंध्र प्रदेश में 3 लोग बिजली गिरने से मारे गए थे।

    आंकडों के अनुसार वर्ष 2005 से भारत में हर साल करीब 2000 लोग आकाशीय बिजली से मारे जाते हैं। (वेइतुङ)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040