Monday   Aug 11th   2025  
Web  hindi.cri.cn
सऊदी अरब पहुंचे चीनी हज यात्री
2017-07-31 18:06:11 cri

चीन के युन्नान प्रांत के 284 हाजी चार्टर विमान के जरिए 30 जुलाई को सऊदी अरब के मदीना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। इसके साथ ही इस साल की चीनी हज यात्रियों की तीर्थ यात्रा औपचारिक तौर पर शुरू हुई।

चीनी इस्लाम धर्म संघ के उपाध्यक्ष और चीनी तीर्थ यात्रा कार्य दल के प्रमुख अदीलीचांग ने जानकारी दी कि इस साल 12 हजार से ज्यादा चीनी मुसलमान मक्का की तीर्थ यात्रा करेंगे। वे चार्टर विमान के जरिए पेइचिंग, उरुमछी, लानचो, यिनछ्वान, शीनिंग और खुनमिंग से मदीना जाएंगे। वहां पांच दिन की धार्मिक गतिविधियां करने के बाद पवित्र शहर मक्का जाकर तीर्थ यात्रा करेंगे।

गौरतलब है कि इस्लाम धर्म के मुताबिक हरेक मुसलमान को एक बार अवश्य मक्का की तीर्थ यात्रा करनी चाहिए। इस साल की तीर्थ यात्रा 29 अगस्त से 2 सितंबर के बीच होगी।

(श्याओयांग)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040