Monday   Jul 14th   2025  
Web  hindi.cri.cn
महाकाव्य राजा गेसार के संरक्षण का काम शुरू
2017-07-31 16:29:00 cri

चीन के छिंगहाई प्रांत के क्वोलो क्षेत्र के संस्कृति व खेल रेडियो व टीवी ब्यूरो ने 30 जुलाई को कहा कि हाल ही में महाकाव्य राजा गेसार के संगीत का संरक्षण कार्य औपचारिक तौर पर शुरू हुआ।

गौरतलब है कि महाकाव्य राजा गेसार में कुल 10 लाख से ज्यादा वाक्य और 2 करोड़ शब्द शामिल किए गए हैं। यह संख्या विश्व के पाँच महाकाव्यों के शब्दों की कुल संख्या से और अधिक है। साथ ही राजा गेसार का विषय भी बढ़ रहा है। वर्ष 2006 में चीन सरकार ने इसे पहले चरण वाले राष्ट्रीय गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासतों के सूची में शामिल किया। वर्ष 2009 में महाकाव्य राजा गेसार यूनेस्को के मानवीय गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासतों की सूची में शामिल किया गया।

छिंगहाई प्रांत का क्वोलो क्षेत्र गेसार संस्कृति का जन्मस्थान है, जिसे चीन के गेसार संस्कृति गांव को कहा जाता है। जहां गेसार संस्कृति का संसाधन सबसे समृद्ध व विविध है। गत् अस्सी के दशक से क्वोलो ने गेसार संस्कृति का बचाव व संरक्षण कार्य शुरू किया।

चंद्रिमा

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040