Thursday   Jul 17th   2025  
Web  hindi.cri.cn
रूस स्थित अमेरिकी राजनयिक संस्थाओं के कर्मचारियों की संख्या 755 कम होना चाहिए
2017-07-31 10:25:24 cri

रूसी टीवी स्टेशन के समाचार वेबसाइट पर 30 जुलाई को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ विशेष साक्षात्कार जारी किया गया। पुतिन ने कहा कि रूस में अमेरिकी राजनयिक संस्थाओं के कर्मचारियों की संख्या 755 कम होना चाहिए, ताकि एक दूसरे के यहां की राजनयिक संस्थाओं में कर्मचारियों की संख्या बराबर हो सके।

विशेष साक्षात्कार में पुतिन ने कहा कि रूस स्थित अमेरिकी राजनयिक संस्थाओं के अमेरिकी राजनयिकों या तकनीकी कर्मचारियों को रूस से जाना चाहिए, ताकि एक दूसरे के यहां की राजनयिक संस्थाओं में कर्मचारियों की संख्या घटकर 455 हो जाए। उन्होंने कहा कि अमेरिका पर रूस के अनेक संभवत:प्रतिबंध विरोधी कदम हैं। लेकिन उनका विचार है कि वर्तमान में अमरिका पर कोई और प्रतिबंध नहीं लगाया जाना चाहिए।

पुतिन ने कहा कि रूस ने कई बार अमेरिका के साथ सहयोग बहाल करने की बात की है। जबकि रूस ने केवल रूस द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप करने की अकारण आलोचना सुनी।

(वनिता)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040