Web  hindi.cri.cn
    19वीं अंतर्राष्ट्रीय वनस्पति विज्ञान महासभा संपन्न
    2017-07-30 17:59:22 cri

    सात दिवसीय 19वीं अंतर्राष्ट्रीय वनस्पति विज्ञान महासभा 29 जुलाई में चीन के शनचन शहर में समाप्त हुई। समापन समारोह में पाँच प्रस्ताव पारित किये गये। उनमें वनस्पति विज्ञान का शनचन घोषणा पत्र शामिल हुआ है। साथ ही वर्ष 2023 में अगली बार की अंतर्राष्ट्रीय वनस्पति विज्ञान महासभा को ब्राजील के रियो डी जनेरियो में आयोजित करने की घोषणा भी की गयी।

    इस बार की महासभा का मुद्दा है हरित चीज़ों से भविष्य की रचना। इसमें वनस्पति और भविष्य पर ध्यान देने का आह्वान किया गया। महासभा में 6 हजार से अधिक विशेषज्ञों व विद्वानों ने वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान में प्राप्त उपलब्धियां साझा किया।

    साथ ही वनस्पति विज्ञान का शनचन घोषणा पत्र भी जारी किया गया। घोषणा पत्र का उद्देश्य है महत्वपूर्ण कार्रवाई व प्राथमिकता क्षत्रों को निश्चित करना। ताकि विश्व वनस्पति वैज्ञानिक समुदाय और लगातार बदल रहे समाज के बीच और घनिष्ठ संपर्क रखा जा सके।

    महासभा में प्रस्ताव पारित करके अंतर्राष्ट्रीय वनस्पति संघ और चीनी वनस्पति संघ द्वारा एक साथ अंतर्राष्ट्रीय वनस्पति संघ के चीनी कार्यालय की स्थापना की जाएगी।

    चंद्रिमा

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040