Wednesday   Jul 16th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन में सामाजिक संगठनों की संख्या 7.1 लाख पहुंची
2017-07-30 17:47:53 cri

इस साल जून के अंत तक चीन में सामाजिक संगठनों की संख्या 7 लाख 10 हजार तक पहुंच गयी। 76 लाख पूर्णकालिक कर्मचारी व 62 लाख अंशकालिक कर्मचारी संबंधित काम करते हैं।

चीनी नागरिक मामला मंत्रालय के सामाजिक संगठन सेवा केंद्र ने 29 तारीख को पेइचिंग में आयोजित चीनी राष्ट्रीय मध्य व उच्च स्तरीय सुयोग्य व्यक्तियों की बैठक में उक्त खबर जारी की।

नागरिक मामला मंत्रालय के सामाजिक संगठन सेवा केंद्र के संबंधित प्रधान ने कहा कि हालांकि सामाजिक संगठन हाल के कई वर्षों में आर्थिक व सामाजिक विकास में ज्यादा से ज्यादा भूमिका अदा कर रहे हैं, और इसमें शामिल सुयोग्य व्यक्तियों की संख्या भी दिन-ब-दिन बढ़ रही है। लेकिन संपूर्ण रूप से देखा जाए, तो सुयोग्य व्यक्तियों की कमी का मामला उल्लेखनीय है।

चंद्रिमा

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040