Tuesday   Jul 15th   2025  
Web  hindi.cri.cn
मैदानी लड़ाई की स्थिति में सैन्य परेड का आयोजन
2017-07-30 16:12:03 cri

इस साल की 1 अगस्त को चीनी जन मुक्ति सेना की स्थापना की 90वीं जयंती है। चीनी सेना ने 30 जुलाई के सुबह भीतरी मंगोलिया के चूरीह प्रशिक्षण अड्डे में सैन्य परेड का आयोजित किया। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सैन्य परेड की समीक्षा की। उन्होंने अपने भाषण में जोर दिया कि चीनी सेना को सभी हमलावर दुश्मनों को हराने का पक्का विश्वास है। चीनी सेना देश की प्रभुसत्ता, सुरक्षा व विकास के हितों की रक्षा करेगी।

गौरतलब है कि वर्तमान सैन्य परेड में मौजूदा चीनी सेना में प्रमुख हथियारों व उपकरणों का प्रदर्शन किया गया, जिस से चीनी सेना के सूचनाकरण स्तर और नयी युद्धरत शक्ति दर्शायी गयी है। नये गठित सामरिक सहायता टुकड़ी भी पहली बार लोगों के सामने आयी। चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सैन्य परेड में आधुनिक चीनी सेना की शक्ति, चीनी सेना के ढांचे व संयुक्त लड़ाई की क्षमता दिखायी जाती है। चीन के मशहूर सैन्य विशेषज्ञ ई च्वो ने कहा कि सैन्य परेड चीन में सेना का सुधार करने की उपलब्धियों का प्रतिबिंब है। चीनी जन मुक्ति सेना अवश्य ही विश्व की समुन्नत सेना का निर्माण करने में लगी रहेगी।

(श्याओयांग)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040