Wednesday   Jul 16th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन : संयुक्त राष्ट्र में सुधार को लेकर चार सूत्रीय सुझाव प्रस्तुत
2017-07-29 17:26:23 cri
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के जुलाई महीने के अध्यक्ष, यूएन स्थित चीनी स्थाई प्रतिनिधि ल्यू च्येयी ने 28 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र के भीतर सुधार मुद्दों को लेकर चार सूत्रीय सुझाव पेश किए। उन्होंने बल देते हुए कह कि सुधार को वैश्विक प्रशासन में संयुक्त राष्ट्र के मूल भूमिका निभाने के लिए मददगार सिद्ध होना चाहिए, इसके साथ ही सदस्य देशों के सामूहिक इरादे को और अच्छी तरह प्रतिबिंबित करना चाहिए।

इसी दिन आयोजित "संयुक्त राष्ट्र में सुधार के प्रबंधन मुद्दे से जुड़े राजदूत स्तरीय सम्मेलन" में ल्यू च्येयी ने ये चार सूत्रीय सुझाव पेश किए। पहला, सुधार बहुपक्षवाद को मज़बूत करने, सहयोग और समान जीत वाले नए अंतरराष्ट्रीय संबंध की स्थापना को आगे बढ़ाने तथा समान विचार विमर्श, समान निर्माण एवं समान शेयर वाले वैश्विक प्रशासन के आगे बढ़ाने वाले समान्य उद्देश्य की प्राप्ति होनी चाहिए।

दूसरा, युगात्मक विशेषता के आधार पर शांति और विकास को साथ लेते हुए काम किया जाए। तीसरा, कार्य मार्गदर्शन को वास्तविक काम करने, वास्तविक कारगरता प्राप्त करने तक परिवर्तित किया जाए। संसाधन के आवंटन, संगठनात्मक ढांचा, निर्णयात्मक व्यवस्था, कार्यप्रवाह और कर्मचारियों की भागीदारी जैसे पहलुओं में अनुकूल कदम उठाया जाए। चौथा, सुधार के दौरान महासचिव के खुले, पारदर्शी और समावेशी सिद्धांत का समर्थन किया जाए और सदस्य देशों की राय सुनें।

ल्यू च्येयी ने बल देते हुए कहा कि चीन ने महासचिव द्वारा किए गए प्रयास का समर्थन किया, जो कि सुधार के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र का खुद संपूर्ण किया जाना और खुद का विकास किया जाना है, ताकि संयुक्त राष्ट्र चार्टर द्वारा प्रदत्त उत्तरदायित्व को अच्छी तरह निभाते हुए शांति बनाए रखने और विकास का संवर्द्धन करने वाले दो लक्ष्यों को साकार किया जा सके।

(श्याओ थांग)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040