Thursday   may 29th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन : सप्लाई पक्ष में ढांचागत सुधार और वित्तीय जोखिम की रोकथाम में नयी उपलब्धियां हासिल करेगा
2017-07-28 14:10:57 cri
इस साल की दूसरी छमाई में चीन सप्लाई पक्ष में ढांचागत सुधार और वित्तीय जोखिम की रोकथाम में उपलब्धियां हासिल करने की कोशिश करेगा।

यह बात चीनी केंद्रीय वित्तीय नेतृत्व दल के कार्यालय के उप प्रधान यांग वेईमिन ने 27 जुलाई को पेइचिंग में कही। उन्होंने जोर दिया कि चीन के आर्थिक विकास का भविष्य उज्ज्वल है और चीन तथाकथित मध्यम आय के फंदे में नहीं गिरेगा।

यांग के अनुसार इस साल के पूर्वार्द्ध में चीन की आर्थिक परिस्थिति बेहतर होती रही है और ढांचागत बंदोबस्त गहरा होता रहा है। चीन के उद्यमियों व बाजारों में विश्वास बढ़ता रहता है। और अहम बात यह है कि नयी विकास विचारधारा और सप्लाई पक्ष में ढांचागत सुधार दिन ब दिन लोकप्रिय होता रहता है। यांग ने यह जानकारी भी दी कि इस साल के उत्तराद्ध में चीन के आर्थिक कार्य समग्र नीति की अनवरता व स्थिरता पर बरकरार रखेगी।

(श्याओयांग)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040