Saturday   may 31th   2025  
Web  hindi.cri.cn
छिंगहाई तिब्बत पठार में विभिन्न प्रकार के 155 प्राकृतिक संरक्षण केंद्र स्थापित
2017-07-27 18:33:26 cri
दक्षिण चीन के क्वांगतोंग प्रांत के शनचन शहर में आयोजित 19वें अंतर्राष्ट्रीय वनस्पति विज्ञान सम्मेलन से मिली खबर के अनुसार छिंगहाई तिब्बत पठार में अब तक विभिन्न प्रकार के 155 प्राकृतिक संरक्षण केंद्रों की स्थापना की जा चुकी है, जिनका क्षेत्रफल 8 लाख 22 हज़ार 4 सौ वर्ग किलोमीटर है, जो छिंगहाई तिब्बत पठार के कुल क्षेत्रफल का 32.35 प्रतिशत बनता है।

गत शताब्दी में 80 के दशक से लेकर अब तक मानव जाति की गतिविधियां बढ़ने के बावजूद भी छिंगहाई तिब्बत पठार में पारिस्थितिकी पर्यावरण और जीव जंतुओं की विविधता का बेहतर संरक्षण और सुधार किया गया है, जिससे जीव संसाधन के अनवरत प्रयोग और प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र के स्वस्थ चक्र की गारंटी हुई है। वर्तमान में छिंगहाई तिब्बत पठार अनेकानेक दुर्लभ जंगली जानवरों का स्वर्ग बन गया है। प्राकृतिक संरक्षण केंद्र महत्वपूर्ण पारिस्थितिकी सुरक्षा की गारंटी भी बन गया है।

(श्याओ थांग)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040