Thursday   Aug 21th   2025  
Web  hindi.cri.cn
पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 26 की मौत
2017-07-25 10:35:37 cri

24 जुलाई को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में हुए आत्मघाती विस्फोट हमले में 26 व्यक्तियों की मौत हो गयी और अन्य 49 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में 9 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। यह बात पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री रफीक ने बतायी।

रफीक के अनुसार, स्थानीय अस्पताल में करीब 15 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

विस्फोट के बाद राहत कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। फिर लाहौर के सभी अस्पतालों ने आपात स्थिति लागू करने की घोषणा की।

पाकिस्तान के तालिबान की एक शाखा संस्था ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। कहा जाता है कि हमलावर एक 13 साल का लड़का था।

पाक राष्ट्रपति, पाक प्रधान मंत्री और थल सेना के चीफ ऑफ स्टाफ ने हमले की निंदा की और पीड़ितों के परिजनों के प्रति सद्भावना प्रकट की। फिलहाल राहत कार्य जारी है।

(श्याओयांग)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040