Saturday   Aug 23th   2025  
Web  hindi.cri.cn
पेइचिंग : ब्रिक्स श्रमिक संघ फोरम आयोजित
2017-07-24 19:28:25 cri

ब्रिक्स देशों के श्रमिक संघों का छठा फोरम 24 जुलाई को पेइचिंग में आयोजित हुआ। यह श्रमिक संघों का फोरम पहली बार चीन में आयोजित हुआ है। इस फोरम की थीम सतत विकास व श्रमिक संघ की भूमिका पर आधारित है। ब्राजील, रूस, भारत, चीन , दक्षिण अफ्रीका आदि ब्रिक्स देशों से आए 14 राष्ट्रीय श्रमिक संघों के नेताओं ने भाग लिया।

दो दिवसीय इस फोरम के दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों ने सतत विकास, 2030 के एजेंडा को बढावा देने और स्वर्णिम दशक की शुरुआती आदि विषयों पर चर्चा की। और ब्रिक्स देशों के श्रमिक संघों की फोरम घोषणा आदि दस्तावेजों पर भी सहमति जतायी। जिससे श्रमिक संघों की ओर से 2017 ब्रिक्स देशों के नेताओं के शिखर सम्मेलन के परिणामों को समृद्ध किया गया है।

(नीलम)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040