Web  hindi.cri.cn
    प्रदर्शनी में जीवंत होगी महारानी विक्टोरिया और करीम की दोस्ती
    2017-07-24 15:59:27 cri

    आइल ऑफ वाइट में सोमवार से शुरू हो रही प्रदर्शनी में इंग्लैंड की महारानी विक्टोरिया

    और उनके भारतीय मुंशी की बेमेल दोस्ती जीवंत होगी। प्रदर्शनी ओसबोर्न हाउस में शुरू हो रही है। विक्टोरिया छुट्टियों में ओसबोर्न हाउस में रहती थीं। प्रदर्शनी में आगंतुकों को राजशाही जीवन की दुर्लभ झलक देखने को मिलेगी। यह प्रदर्शनी 30 सितंबर तक चलेगी।

    इंग्लैंड की मुख्य सांस्कृतिक संस्था इंग्लिश हेरिटेज ने शनिवार को प्रदर्शनी की रूपरेखा तय की। आने वाली फिल्म विक्टोरिया एंड अब्दुल के कास्ट्यूमस (पोशाकें) पहली बार सोमवार को दिखाए जाएंगे। इन्हें ऑस्कर नामित डिजाइनर कोनसोलाटा बॉयल ने डिजायन किया है। उन्होंने इसमें ऐतिहासिक तथ्यों का बारीकी से ख्याल रखा है।

    इस फिल्म की कहानी विक्टोरिया और उनके भारतीय नौकर अब्दुल करीम की अप्रत्याशित दोस्ती पर आधारित है। विक्टोरिया के शासन के आखिरी दिनों में भारतीय युवक अब्दुल करीम सेवा करने के लिए इंग्लैंड लाया गया था। करीम जल्द ही महारानी का पसंदीदा बन गया। फिल्म में डेम डेंच ने महारानी की भूमिका और अली फजल ने अब्दुल करीम की भूमिका निभाई है।

    यह फिल्म इंग्लैंड में 15 सितंबर को रिलीज होगी। इसका अधिकांश भाग ओसबोर्न में शूट किया गया है। विक्टोरिया और करीम की दोस्ती पर किताब खिलने वाली श्राबणी बसु कहती हैं कि 1901 में विक्टोरिया के निधन के बाद करीम को इंग्लैंड से निर्वासित कर दिया गया। इसके कुछ साल बाद निराश करीम का भी निधन हो गया।

    (जय प्रकाश)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040