Friday   Jul 18th   2025  
Web  hindi.cri.cn
"चीन का अनुभव--पश्चिमी चीन की संस्कृति यूके में प्रवेश"शीर्षक कार्यक्रम आयोजित
2017-07-23 14:19:02 cri

स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबर्ग में"चीन का अनुभव--पश्चिमी चीन की संस्कृति यूके में प्रवेश"शीर्षक कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्थानीय नागरिक पश्चिमी चीन के नाच-गान प्रदर्शन, जातीय संगीत सभा, थांगखा चित्र प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से चीन के पश्चिम में रंगबिरंगी संस्कृति और मानविकी दृश्यों का मज़ा ले सकेंगे।

एडिनबर्ग में स्थित चीनी कौंसुल जनरल फान शिनछुन ने इसके संदर्भ में आयोजित सत्कार समारोह में कहा कि पश्चिमी चीन चीनी सभ्यता का महत्वपपूर्ण उद्गम स्थान है। चीन में पश्चिमी क्षेत्र के जोरदार विकास वाली रणनीति के कार्यान्वयन किए जाने के बाद से लेकर अब तक, वहां अर्थतंत्र, समाज, संस्कृति जैसे क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धियां हासिल हुईं। वर्तमान में यह क्षेत्र"एक पट्टी एक मार्ग"के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है।

"चीन का अनुभव-- पश्चिमी चीन की संस्कृति यूके में प्रवेश"शीर्षक कार्यक्रम 20 से 25 जुलाई तक क्रमशः लंदन, एडिनबर्ग और मैनचेस्टर तीनों शहरों में नृत्य-गान प्रदर्शन, चित्र फोटो प्रदर्शनी, फिल्म की स्क्रीनिंग, विशषज्ञों के बीच आदान-प्रदान आदि गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

(श्याओ थांग)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040