Web  hindi.cri.cn
चीन और रूस के संयुक्त समुद्री अभ्यास में चीनी युद्धपोतों के शुमाल
2017-07-22 16:10:06 cri

चीन और रूस के संयुक्त समुद्री अभ्यास – 2017 में भाग लेने चीनी युद्धपोत 21 जुलाई की सुबह बाल्टियस्क नौसेना बंदरगाह पर पहुँच गए। रूसी नौसेना ने बंदरगाह पर इसका गर्मजोश स्वागत किया। चीनी नौसेना के उप कमांडर थ्यैन चूंग और रूसी नौसेना के उप कमांडर अलेक्ज़ेंडर फेडोतेन्कोव भी मौके पर रहे थे।

थ्यैन चूंग ने कहा कि चीनी और रूसी नौसेनाओं ने दोनों देशों के प्रमुखों में हुई सहमतियों का पालन कर छह वर्षों से लगातार समुद्री अभ्यास की तैयारी कर रहे हैं। जिससे दोनों देशों में सहयोग और दोस्ती मजबूत हुई है और दुनिया की सुरक्षा करने की क्षमता को भी बढ़ावा मिला है।

अलेक्ज़ेंडर फेडोतेन्कोव ने कहा कि इस बार का अभ्यास नियमित रूप से चलेगा। जो बाल्टिक सागर के किसी देश के खिलाफ़ नहीं है। यह दोनों देशों की सेनाओं के सहयोगियों आधार के लिए मददगार है।

(नीलम)

1  2  3  
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040