Wednesday   Jul 16th   2025  
Web  hindi.cri.cn
भारतीय सेना ने कश्मीर क्षेत्र में पाकिस्तान के आम लोगों पर गोलीबारी की
2017-07-22 15:12:57 cri

पाकिस्तान की सेना ने 21 जुलाई को कहा कि भारतीय सेना ने उस दिन कश्मीर क्षेत्र में पाकिस्तान और भारत के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के आसपास के क्षेत्र में गोलीबारी की, जिससे पाकिस्तान के एक आम नागरिक की मौत हुई और अन्य 4 घायल हुए। पाकिस्तान की सेना ने भारतीय सेना के खिलाफ जवाब दिया।

पाकिस्तान सैन्य इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स के एक वक्तव्य में कहा गया है कि भारतीय सेना ने उस दिन कश्मीर क्षेत्र में पाकिस्तान और भारत के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के आसपास के घीकोट और लिपा सेक्टर क्षेत्र में पाकिस्तान के आम लोगों पर गोलीबारी कर दी। इसके बाद भारतीय सेना पर पाकिस्तान के जवाबी हमले में 3 भारतीय सैनिक मारे गए और अन्य अनेक घायल हुए हैं। इसके साथ भारतीय सेना के 3 पोस्ट नष्ट हो गए।

वक्तव्य में कहा गया है कि हाल ही में पाकिस्तान की सेना के जवाबी हमलों में भारतीय सैनिकों की बड़ी हताहती हुई। लेकिन भारतीय सेना अक्सर दोनों पक्षों के बीच संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करती है। भविष्य में पाकिस्तान की सेना पाकिस्तान के आम लोगों की रक्षा करेगी और भारतीय सेना के हमले पर उचित जवाब देगी।

(वनिता)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040