Friday   may 30th   2025  
Web  hindi.cri.cn
2017 के दस अंतर्राष्ट्रीय पत्तन केन्द्रों में एशिया प्रशांत सबसे उत्कृष्ट
2017-07-20 17:27:47 cri

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की चीनी आर्थिक सूचना सेवा, चीनी वित्त सूचना केंद्र और बाल्टिक एक्सचेंज ने 19 जुलाई को शंघाई में 2017 सिन्हुआ-बाल्टिक अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग केंद्रों की विकास सूचकांक रिपोर्ट संयुक्त रूप से पेश की। इस रिपोर्ट के अनुसार सिंगापुर, लंदन और हांगकांग दुनिया के शीर्ष 3 अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग केंद्र हैं। शंघाई समेत एशिया-प्रशांत के शहर भी काफी उत्कृष्ट हैं।

इस रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2017 दुनिया के शीर्ष 10 अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग केंद्र सिंगापुर, लंदन, हांगकांग, हैम्बर्ग, शंघाई, दुबई, न्यूयॉर्क, रॉटरडैम, टोक्यो और एथेन्स इसी क्रम में हैं। इनमें से 5 केंद्र एशिया में, 4 यूरोप में और 1 अमेरिका में स्थित है। एशियाई और यूरोपीय शिपिंग केंद्रों का विकास काफी तेज़ है। एशियाई शिपिंग केंद्र तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं।

दुनिया के शीर्ष 30 अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग केंद्रों की सूची में निंगपो-झोउशन, क़िंगदाओ, कैंटन, तियानजिन, शेन्ज़ेन, काऊशुंग और ज़ियामेन समेत कई चीनी शहर भी शामिल हैं।

(हैया)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040