Tuesday   Jul 15th   2025  
Web  hindi.cri.cn
पाक ने भारत की गोलाबारी का दिया करारा जवाब
2017-07-20 09:17:45 cri

नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारत की गोलाबारी का पाकिस्तान ने करारा जवाब दिया। पाकिस्तानी सेना के अनुसार जवाबी कार्रवाई में पांच भारतीय जवान मारे गए जबकि कई घायल हुए हैं।

इससे पूर्व एलओसी पर भारत की गोलाबारी से एक पाकिस्तानी सैनिक और दो नागरिकों की मौत गयी थी। पाकिस्तानी सेना का कहना है कि एलओसी पर भारत ने पुराने हालात बना दिये हैं। विवादित कश्मीर क्षेत्र में एलओसी पर अकारण फायरिंग की जा रही है। सेना की चौकियों और आबादी क्षेत्र को निशाना बनाया जा रहा है।

पाकिस्तानी सेना के बयान के अनुसार बुधवार को नेजापीर, सब्जकोट और कयानी सेक्टर में दो जवान और पांच नागरिक भी घायल हो गए थे।

पाकिस्तानी सेना ने आक्रामकता से इसका जवाब दिया और भारतीय चौकियों को ध्वस्त कर दिया। पाकिस्तान की फायरिंग से पांच भारतीय जवान मारे गए जबकि कई घायल हुए हैं।

सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा कि अकारण सीज फायर उल्लंघन का पाकिस्तानी सेना द्वारा हमेशा मजबूती, आक्रामकता और प्रभावित तरीके से जवाब दिया जाएगा। पाकिस्तान की सेना ने बताया कि मंगलवार को भी भारत की गोलाबारी से दो नागरिकों की मौत हो गयी थी जबकि छह अन्य घायल हो गए थे। सीज फायर उल्लंघन मामले में पाकिस्तान ने भारतीय सहायक उच्चायुक्त को समन जारी किया और औपचारिक विरोध दर्ज कराया। पाकिस्तान के सेना के प्रवक्ता ने बताया कि इस साल अब तक भारत ने 580 बार सीज फायर का उल्लंघन किया है।

(जय प्रकाश)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040