Saturday   Jul 12th   2025  
Web  hindi.cri.cn
मई में 10 अरब डॉलर के अमेरिकी राष्ट्रीय ऋण की खरीद की चीन ने
2017-07-19 15:39:31 cri

इस मई में चीन ने 10 अरब अमेरिकी डॉलर के अमेरिकी राष्ट्रीय ऋण की खरीद की। इस तरह चीन का कुल अमेरिकी राष्ट्रीय ऋण 12.022 खरब अमेरिकी डॉलर पहुंचा। अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने 18 जुलाई को ये आकड़े पेश किये।

आकड़ों के अनुसार उसी महीने जापान ने 4.4 अरब अमेरिकी डॉलर के अमेरिकी राष्ट्रीय ऋण की खरीद की। जापान का कुल अमेरिकी राष्ट्रीय ऋण 11.113 खरब अमेरिकी डॉलर पहुंचा। जापान अब भी अमेरिका का सबसे बड़ा लेनदार देश है।

मई के अंत तक विदेशी मुख्य लेनदार का कुल अमेरिकी राष्ट्रीय ऋण 61.236 खरब अमेरिकी डॉलर पहुंचा, जो अप्रैल की तुलना में 49.9 अरब अमेरिकी डॉलर अधिक है।

(हैया)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040