जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर श्रीलंका उठाएगा नए कदम
2017-07-19 15:19:27 cri
वैश्विक जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर श्रीलंका नए कदम उठाएगा। इस बात की जानकारी श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने रानिल विक्रमसिंघे ने दी।
कोलंबो में अपने कार्यालय में विक्रमसिंघे ने कहा कि गंभीर सूखा पूरी दुनिया को प्रभावित कर चुका है। आने वाले महीनों में यह श्रीलंका को भी प्रभावित करेगा। इसलिए सरकार को इस स्थिति का सामना करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने हैं।
विक्रमसिंघे ने कहा कि यह सूखा केवल श्रीलंका को प्रभावित नहीं करेगा। इसका प्रभाव भारत,बांग्लादेश और कुछ अन्य देशों पर भी पड़ा है। उन्होंने कहा कि केवल हमारा देश ही नहीं बल्कि दुनिया के अन्य देश भी जलवायु परिवर्तन से प्रभावित हैं।
(जय प्रकाश)
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|