Web  hindi.cri.cn
    अमरनाथ यात्रियों की बस गिरी,16 की मौत
    2017-07-17 08:58:40 cri

    भारत नियंत्रित कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों को ले जा रही बस खाई में गिर गई। इसमें 16 यात्रियों की मौत हो गयी जबकि 27 घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि श्रीनगर से 107 किमी दूर रामबन जिले में यह घटना हुई।

    नाशराना नल्लाह में श्रीनगर जम्मू हाईवे में अमरनाथ यात्रियों की बस खाई में गिर गई। हादसे में 16 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 27 घायल हो गए,जिसमें 19 की हालत गंभीर है।

    हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य किया और शवों को खाई से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हवाई जहाज से जम्मू जबकि अन्य को नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अमरनाथ यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी। इस बार अब तक एक लाख से ज्यादा यात्री इस गुफा के दर्शन कर चुके हैं।

    (जय प्रकाश)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040