Tuesday   Jul 15th   2025  
Web  hindi.cri.cn
भारत की फायरिंग से चार पाकिस्तानी सैनिक नदी में डूबे
2017-07-17 09:04:19 cri

नियंत्रण रेखा के पास से गुजर रहे पाकिस्तानी सेना के वाहन पर भारतीय सेना ने फायरिंग कर दी। इसमें वाहन नदी में गिर गया और चार पाकिस्तानी सैनिक डूब गए। एक जवान का शव बरामद कर लिया है जबकि अन्य तीन की तलाश की जा रही है। इसकी जानकारी पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ने दी।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने बताया कि नीलम नदी के पास वाहन पर भारतीय सेना ने फायरिंग कर दी। इसमें वाहन नीलम नदी में गिर गया और चार जवान डूब गए। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने भी सीज फायर उल्लंघन की इस कार्रवाई का जवाब दिया।

भारत और पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर सीज फायर की घोषणा 2003 में की थी। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने बताया इस साल अब तक भारतीय सेना ने 580 बार सीज फायर का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि भारत नियंत्रित कश्मीर में मानवाधिकार हनन और कश्मीरियों के आंदोलन से दुनिया का ध्यान हटाने के लिए भारत नियंत्रण रेखा पर सीज फायर का उल्लंघन कर रहा है।

(जय प्रकाश)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040